फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2022 Seat Allotment Result Declared of Round 1 at josaa.nic.in know how to check

JoSAA Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग 2022 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 23 Sep 2022 01:30 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 23 Sep 2022 01:30 PM IST
सार

JoSAA Counselling 2022: जोसा 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों के लिए केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं। सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर, रैंक, कॉलेज और आवंटित पाठ्यक्रम जैसे विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2022 Seat Allotment Result Declared of Round 1 at josaa.nic.in know how to check
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी/JoSAA ने जोसा काउंसलिंग 2022 के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 23 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने JoSAA Counselling 2022 राउंड-1 के लिए आवेदन किया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2022: परिणाम में ये जानकारियां शामिल
जोसा 2022 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों के लिए केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं। सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर, रैंक, कॉलेज और आवंटित पाठ्यक्रम जैसे विवरण शामिल होंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर आदि जानकारियों को दर्ज कर के सबमिट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2022: क्या होगा अगला चरण?
ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आवंटित किए गए कॉलेजों में प्रवेश की सभी प्रक्रियाओं को 26 सितंबर, 2022 तक पूरा करना होगा। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे। 

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2022: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब सीट आवंटन का परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed