JoSAA Counselling 2022: आज खत्म हो जाएगी जोसा काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन
JoSAA Counselling 2022 Registration Ends: जो भी उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जोसा की आधिकारिक साइट josaa.nic.in और josaa.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिंक बुधवार, शाम 05 बजे तक सक्रिय रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JoSAA Counselling 2022: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण यानी ज्वॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी की ओर से बुधवार, 21 सितंबर को जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण और च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जोसा की आधिकारिक साइट josaa.nic.in और josaa.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिंक बुधवार, शाम 05 बजे तक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
Online JoSAA Registration for admission to IITs and NIT+ system closes tomorrow (September 21, 2022). (1/12)
Visit the JoSAA official website https://t.co/TRruFdLrZf. Alternatively, visit CSAB official website https://t.co/uyg7FBtdqUविज्ञापन विज्ञापन— NATIONAL TESTING AGENCY (@ntaofficialin) September 20, 2022
JoSAA Counselling 2022: छह दौर में होगा सीट आवंटन
इसके बाद 22 सितंबर, 2022 को डेटा का मिलान, सत्यापन और आवंटित सीटों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, पहले चरण के लिए सीट आवंटन परिणाम 23 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। बता दें कि 16 अक्तूबर, 2022 तक जोसा काउंसलिंग के छह दौर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सीएसएबी-स्पेशल राउंड के माध्यम से रिक्त सीटों को भरने के लिए पंजीकरण 24 अक्तूबर, 2022 से शुरू होगा।
JoSAA Counselling 2022: कैसे करें पंजीकरण आवेदन व च्वॉइस फिलिंग
-
जो उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। -
सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेब साइट josaa.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें। -
यहां अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
अब अपना विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
शुल्क भुगतान हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। -
पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
JoSAA Counselling 2022: जोसा सेकंड मॉक सीट आवंटन सूची जारी
ज्वॉइंट सीट लोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) की ओर से 19 सितंबर को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर दूसरा मॉक सीट आवंटन मंगलवार को जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic पर जोसा मॉक आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X