JoSAA 2019: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिट्रेशन कराया था, वे अब जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना परिणाम
- जोसा 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'view seat allotment result of round-4' की लिंक मिलेगी। यहां क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां निर्धारित जगह में अपना जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग-इन करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें। यह प्रिंट आपको आगे की प्रक्रियाओं में काम आ सकता है।
अब आगे क्या...
- चौथे राउंड के लिए सीटों के आवंटन के बाद की प्रक्रिया यहां समझें..
- जिन अभ्यर्थियों को इस राउंड में सीटें आवंटित हो गई हैं, उन्हें बताए गए रिपोर्टिंग केंद्रों पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
- यहां आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- अभ्यर्थियों के पास दस्तावेजों की जांच कराने के लिए 10 और 11 जुलाई 2019 का समय है।
- केंद्रों पर अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटो कॉपी दोनों लेकर जाएं। जांच के बाद आपके दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी आपको वापस कर दी जाएगी।
बता दें कि जोसा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) समेत देश के अन्य सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई व बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग करा रहा है।
जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X