13 जुलाई को अमर उजाला के ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लें और जानें कैसे करें SSC परीक्षाओं की तैयारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कई अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराता है। इन परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। लेकिन इनमें से कुछ हजार ही सफल हो पाते हैं। इन परीक्षाओं में सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है। बल्कि सही दिशानिर्देश और रणनीति बनाकर पढ़ना जरूरी है। लेकिन अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी उलझन ये होती है कि वे सही मार्गदर्शन कहां से लें। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम आपके लिए खास काउंसलिंग सत्र का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें एसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं के दो जाने माने एक्सपर्ट आपके सवालों के जवाब देंगे।
एक्सपर्ट को जानें
आपकी परेशानियां सुलझाने के लिए रीजनिंग एक्सपर्ट अरुण कुमार और English एक्सपर्ट जयदीप सिंह अमर उजाला के जरिये आपसे जुड़ेंगे।
अरुण कुमार: रीजनिंग के एक्सपर्ट अरुण कुमार को इस क्षेत्र में 8 से 10 साल का अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में कई अभ्यर्थियों ने रीजनिंग में बेहतरीन अंक पाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।
जयदीप सिंह: English के एक्सपर्ट जयदीप सिंह भी इस क्षेत्र में करीब 8 से 10 सालों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। Grammer और Vocabulary बेहतर करने के उनके ट्रिक्स अभ्यर्थियों को English में अच्छे अंक पाने में काफी मददगार साबित होते हैं। कई अभ्यर्थियों ने उनके मार्गदर्शन में सफलता पाई है।
कब और कैसे होगी काउंसलिंग
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग और English की तैयारी से संबंधित काउंसलिंग का आयोजन शनिवार, 13 जुलाई 2019 को शाम 6.30 बजे से होगी।
- काउंसलिंग का यह सत्र अमर उजाला (Amar Ujala) के सभी सोशल प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक पेज, यू-ट्यूब चैनल व अन्य) पर लाइव किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X