फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Join Amar Ujala Live Online Counselling on Maths and Motivation through facebook, youtube

20 जुलाई को मैथ्स और मोटिवेशन पर होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, जानें कैसे लेंगे हिस्सा

Thu, 18 Jul 2019 05:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 18 Jul 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Join Amar Ujala Live Online Counselling on Maths and Motivation through facebook, youtube
जुड़ें अमर उजाला की लाइव ऑनलाइन काउंसलिंग से - फोटो : amar ujala

अधिकांश कोर्सेज में प्रवेश या सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं देना अनिवार्य है। आज के दौर में ये प्रतियोगिताएं और ज्यादा कठिन हो गई हैं। इनमें शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों में से कुछ सफल होते हैं, तो कुछ को सफलता नहीं मिल पाती। लेकिन ऐसा नहीं है कि असफल होने वाले अभ्यर्थी न मेहनत नहीं की। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी ऐसे होते हैं जो मेहनत तो करते हैं, लेकिन या तो उनका मार्गदर्शन सही नहीं होता या फिर उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। कुछ ऐसे भी होते हैं जो स्मार्ट वर्क के बदले हार्ड वर्क ज्यादा करते हैं, जिसका परिणाम वैसा नहीं मिल पाता जैसी वे उम्मीद करते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी कई तरह की परेशानियों का भी सामना करते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को इन्हीं परेशानियों से दूर करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन तक सही मार्गदर्शन पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला एक खास काउंसलिंग सत्र आयोजित कर रहा है। यह काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यमों से होगी। यह काउंसलिंग कब और कैसे होगी, कौन होगा एक्सपर्ट, इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें...

विज्ञापन

अमर उजाला की इस ऑनलाइन काउंसलिंग में मोटिवेशनल और मैथ्स गुरु अभिनय शर्मा आपके साथ होंगे। यह लाइव काउंसलिंग शनिवार, 20 जुलाई 2019 को शाम 6 बजे से शुरू होगी। आप अमर उजाला के किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म, यानी फेसबुक, यू-ट्यूब व अन्य के जरिए इस काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं।

कौन हैं अभिनय शर्मा
अभिनय शर्मा एक मैथ्स एक्सपर्ट होने के साथ-साथ मोटिवेशनल गुरु भी हैं। अपने पढ़ाने की गुणवत्ता के साथ-साथ अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के तरीकों के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पढ़ाई कई स्टूडेंट्स ने मैथ्स जैसे मुश्किल विषय में अच्छे अंक हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। मैथ्स पढ़ाने के क्षेत्र में उन्हें करीब 8 से 10 साल का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed