फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Class 9th, 11th admit card out; download at navodaya.gov.in

JNVST Admit Card: जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 09 Jan 2025 11:24 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 09 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

JNVST Class 9th, 11th Admit Card: जेएनवीएसटी ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अब समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
JNVST Class 9th, 11th admit card out; download at navodaya.gov.in
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JNVST Class Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 9 जनवरी, 2025 को जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं और 11वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर से चालू हुई थी।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एनवीएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनवी कक्षा 6 वीं का एडमिट कार्ड 14 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था।
विज्ञापन


एनवीएस एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जारी नहीं करता है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट खुद लेना होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) भारत में विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए जेएनवीएसटी प्रवेश 2025 चयन परीक्षा 8 फरवरी, 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है।

JNVST Class 9th, 11th admit card out; download at navodaya.gov.in
JNVST Class Admit Card - फोटो : https://navodaya.gov.in/

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

  • छात्र का नाम
  • परीक्षा रोल नंबर
  • स्कूल कोड
  • पिता का नाम
  • मां का नाम
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • छात्र द्वारा प्राप्त कुल अंक
  • अभ्यर्थियों की उत्तीर्ण स्थिति
  • प्राधिकारी के हस्ताक्षर 

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 

उम्मीदवार एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर 'महत्वपूर्ण समाचार अनुभाग' पर क्लिक करें। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड अनुभाग पर जाएं। 
  • कैप्चा कोड के साथ आवश्यक विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब 'डाउनलोड एडमिट कार्ड 2025' बटन पर क्लिक करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एनवीएस एडमिट कार्ड 2025 का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed