फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST 2021 Class 6 Exam tomorrow  Check exam day instructions, dress code, COVID 19 guidelines

जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा कल, जानिए दिशा-निर्देश

Tue, 10 Aug 2021 01:33 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 10 Aug 2021 01:33 PM IST
सार

छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कल यानी कि 11 अगस्त को आयोजित होगी। लगभग 2 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इस परीक्षा में वे छात्र उपस्थित होंगे जो नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
JNVST 2021 Class 6 Exam tomorrow  Check exam day instructions, dress code, COVID 19 guidelines
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति

विस्तार

 छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कल यानी कि 11 अगस्त को आयोजित होगी। लगभग 2 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इस परीक्षा में वे छात्र उपस्थित होंगे जो नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 225 निजी कॉलेजों में बीएड में प्रवेश नहीं ले पाएंगे छात्र, यह है वजह
विज्ञापन


 

छात्रों को बिना प्रवेश पत्र के एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को आवंटित कमरों में सुबह 11:00 बजे तक बैठना होगा। देर से आने वाले छात्रों को जेएनवीएसटी 2021 के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी छात्र को आवंटित समय पूरा होने तक परीक्षा हॉल/कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा। इसके साथ ही अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा। छात्रों को उचित शारीरिक दूरी बनाकर कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

इसे भी पढ़ें-बिहार: 16 अगस्त से खुलने जा रहे हैं कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल, यह है सरकार द्वारा जारी निर्देश

 

छात्रों को अपने स्वास्थ्य के बारे में एक स्व-घोषणा पत्र ले जाना होगा जिसमें यह उल्लेख होगा कि उन्हें बुखार, खांसी या अन्य लक्षण हैं या नहीं। हालांकि, इस परीक्षा के लिए कोई विशिष्ट ड्रेस कोड नहीं है। लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि उनको स्कूल यूनिफॉर्म या कोई फैंसी ड्रेस पहनने से बचना चाहिए। पिछले साल कुल 2497570 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें से कुल 45547 उम्मीदवारों का चयन किया गया था।  यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और दिव्यांग छात्रों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed