फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST 2021 Admit Card: Navodaya Vidyalaya to released hall ticket or admit card

JNVST 2021 Admit Card: प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 23 Jul 2021 10:32 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

जेएनवीएसटी 2021 के जरिए 11,182 केंद्रों में 47,320 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
JNVST 2021 Admit Card: Navodaya Vidyalaya to released hall ticket or admit card
Jawahar Navodaya Vidyalaya

विस्तार

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेएनवीएसटी 2021 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 के लिए हॉल टिकट शुक्रवार को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov के माध्यम से प्रवेश परीक्षा डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

47,320 अभ्यर्थियों का होगा चयन
देश भर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

जेएनवीएसटी 2021 एडमिट कार्ड: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेएनवीएसटी 2021 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।

दो घंटे की होती है प्रवेश परीक्षा
कक्षा 6वीं के लिए जेएनवीएसटी 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित किया जाता है। तीन खंड- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण से 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं। जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed