{"_id":"69b93490bff6b92a710ec79e","slug":"jnv-summer-bound-class-6-result-2026-released-prepare-these-documents-for-next-stage-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNVST Result OUT: जेएनवी समर बाउंड कक्षा छठी का रिजल्ट जारी, अगले चरण के लिए इन दस्तावेजों का रखें तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNVST Result OUT: जेएनवी समर बाउंड कक्षा छठी का रिजल्ट जारी, अगले चरण के लिए इन दस्तावेजों का रखें तैयार
Tue, 17 Mar 2026 04:38 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:38 PM IST
सार
JNVST Result 2026: जवाहर नवोदय समर बाउंड कक्षा 6 का परिणाम अब जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
JNVST Result OUT: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा 6 का परिणाम 17 मार्च 2026 को navodaya.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी योग्यता की जांच करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि वेबसाइट पर दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 थी। एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 को जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कुल 654 स्कूलों में योग्य छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेंगे। भविष्य में प्रवेश के लिए केवल वे विद्यार्थी पात्र होंगे जो निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करेंगे, और उन्हें आगामी सत्रों में नवोदय विद्यालय में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
जरूरी दस्तावेज
चयन सूची के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को प्रवेश लेने से पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:
- जन्म प्रमाण पत्र
- जिला प्राधिकरण द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
- ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आरक्षित श्रेणियों के छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पिछले दो वर्षों से एक ही जिले में अध्ययन करने का प्रमाण
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- पिछले स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate)
Trending Videos
JNV Class 6 Result 2026: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर navodaya.gov.in जाएं
- अब ‘Results’ सेक्शन ढूंढें - होमपेज पर उपलब्ध ‘Results’ या ‘Admission 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा और वर्ष चुनें, Class 6 और 2026 का विकल्प चुनें।
- यदि आवश्यक हो तो रोल नंबर या अन्य विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का PDF डाउनलोड करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X