JNV Admissions 2022: नवोदय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू, कक्षा 11वीं में ऐसे मिलेगा एडमिशन
JNV Admissions 2022: जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों को भरने के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विस्तार
JNV Admissions 2022: कक्षा 10वीं की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों को भरने के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नवोदय विद्यालयों में साइंस, कॉमर्स, वोकेशनल और ह्यूमैनिटीज धाराओं में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JNV Admission: कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन?
जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त किसी स्कूल से शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार कक्षा 11वीं में प्रवेश पाने के लिए पात्र तभी होंगे जबकि उनका जन्म 01 जून, 2005 से 31 मई, 2007 के बीच हुआ होगा। इस आयु सीमा से पहले से या बाद में जन्मे किशोर दाखिले के पात्र नहीं है।
JNV Admission: 11वीं की रिक्त सीटों पर मिलेगा एडमिशन
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अकादमिक सत्र 2021-22 के दौरान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर कक्षा 11वीं में उपलब्ध रिक्त सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। हालांकि, अंतिम तौर पर दाखिला देने का अधिकार, जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के प्रवेश मानदंडों एवं दिशा-निर्देशों के अधीन रहेगा।
JNV Admission: कैसे होगा कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए चयन?
जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में दाखिला चयन के लिए जिलेवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उपलब्ध सीटों को भरने के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में रिक्त सीटों के आधार पर छात्रों का चयन करने के बाद नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से राज्य स्तर पर एक सामान्य मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X