{"_id":"67ff110071562ac93c0ae559","slug":"jnusu-election-2025-165-candidates-file-nominations-for-central-panel-48-for-president-post-details-here-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNUSU Election: अध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 48 नामांकन, कुल 165 उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के लिए भरा फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNUSU Election: अध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 48 नामांकन, कुल 165 उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के लिए भरा फॉर्म
Wed, 16 Apr 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:42 AM IST
सार
JNU Students Union Election 2025: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के लिए सेंट्रल पैनल के चार पदों पर 165 नामांकन दाखिल हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 48 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई। छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को अलग-अलग दो पाली में होगा।
विज्ञापन
जेएनयू, JNU
- फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विस्तार
JNU Students Union Election 2025: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि जेएनयू के 16 स्कूलों में 42 काउंसलर पदों के लिए 250 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। अब बुधवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है, जिसके बाद देर शाम तक चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रेसिडेंशियल डिबेट 23 अप्रैल को होगी। मतदान 25 अप्रैल को दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद उसी दिन रात में वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। नतीजे 28 अप्रैल को घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए हुए 48 नामांकन
जेएनयू में सबसे अधिक 48 नामांकन अध्यक्ष पद के लिए हुए हैं। उपाध्यक्ष के लिए 41, सचिव के लिए 42 और संयुक्त सचिव के लिए 34 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। अब 17 और 21 अप्रैल को स्कूल स्तरीय जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) होगी। विश्वविद्यालय स्तर पर 22 अप्रैल को जीबीएम आयोजित होगी।
विज्ञापन
प्रेसिडेंशियल डिबेट 23 अप्रैल को होगी। मतदान 25 अप्रैल को दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद उसी दिन रात में वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। नतीजे 28 अप्रैल को घोषित होंगे।
विज्ञापन
एबीवीपी ने संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की
नामांकन प्रक्रिया संपन्न होते ही ही एबीवीपी ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने शांभवी प्रमोद, अनुज दमाड़ा, कुणाल रॉय, विकास पटेल, राजेश्वर कांत दुबे, शिखा स्वराज, नीटू गौतम, अरुण श्रीवास्तव और आकाश कुमार रवानी को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से ही सेंट्रल पैनल के लिए चार नाम घोषित कर दिए जाएंगे।25 अप्रैल को होगा छात्र संघ चुनाव
23 अप्रैल को रात आठ बजे से प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 24 अप्रैल को कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को अलग-अलग दो पाली में होगा। पहले पाली में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक चुनाव होगा। मतगणना 25 अप्रैल को रात नौ बजे से शुरू होगी और 28 अप्रैल को परिणाम जारी किए जाएंगे।पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्र संघ चुनाव करीब एक महीने की देरी से आयोजित हो रहा है। पिछले वर्ष मार्च महीने में चुनाव हुए थे। इस बार 25 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव में देरी को लेकर छात्र संघ ने काफी विरोध भी दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की थी।
कमेंट
कमेंट X