फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNUSU Election 2025: 165 Candidates File Nominations for Central Panel, 48 for President Post; details here

JNUSU Election: अध्यक्ष पद के लिए रिकॉर्ड 48 नामांकन, कुल 165 उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के लिए भरा फॉर्म

Wed, 16 Apr 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Apr 2025 07:42 AM IST
सार

JNU Students Union Election 2025: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के लिए सेंट्रल पैनल के चार पदों पर 165 नामांकन दाखिल हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 48 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई। छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को अलग-अलग दो पाली में होगा।

विज्ञापन
JNUSU Election 2025: 165 Candidates File Nominations for Central Panel, 48 for President Post; details here
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

JNU Students Union Election 2025: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि जेएनयू के 16 स्कूलों में 42 काउंसलर पदों के लिए 250 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। अब बुधवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है, जिसके बाद देर शाम तक चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए हुए 48 नामांकन

जेएनयू में सबसे अधिक 48 नामांकन अध्यक्ष पद के लिए हुए हैं। उपाध्यक्ष के लिए 41, सचिव के लिए 42 और संयुक्त सचिव के लिए 34 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है।  अब 17 और 21 अप्रैल को स्कूल स्तरीय जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) होगी। विश्वविद्यालय स्तर पर 22 अप्रैल को जीबीएम आयोजित होगी।
विज्ञापन


प्रेसिडेंशियल डिबेट 23 अप्रैल को होगी। मतदान 25 अप्रैल को दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद उसी दिन रात में वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। नतीजे 28 अप्रैल को घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की

नामांकन प्रक्रिया संपन्न होते ही ही एबीवीपी ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने शांभवी प्रमोद, अनुज दमाड़ा, कुणाल रॉय, विकास पटेल, राजेश्वर कांत दुबे, शिखा स्वराज, नीटू गौतम, अरुण श्रीवास्तव और आकाश कुमार रवानी को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से ही सेंट्रल पैनल के लिए चार नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
 

25 अप्रैल को होगा छात्र संघ चुनाव

23 अप्रैल को रात आठ बजे से प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। 24 अप्रैल को कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को अलग-अलग दो पाली में होगा। पहले पाली में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक चुनाव होगा। मतगणना 25 अप्रैल को रात नौ बजे से शुरू होगी और 28 अप्रैल को परिणाम जारी किए जाएंगे।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्र संघ चुनाव करीब एक महीने की देरी से आयोजित हो रहा है। पिछले वर्ष मार्च महीने में चुनाव हुए थे। इस बार 25 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव में देरी को लेकर छात्र संघ ने काफी विरोध भी दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की थी।

पिछले वर्ष के चुनाव

पिछले साल जेएनयूएसयू चुनाव चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को हुए थे और यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन ने चार केंद्रीय पैनल पदों में से तीन पर जीत हासिल की थी। बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संघ (BAPSA) ने शेष पद हासिल किए थे। धनंजय अध्यक्ष, अविजीत घोष उपाध्यक्ष, प्रियांशी आर्य महासचिव और मो साजिद संयुक्त सचिव चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed