{"_id":"6379ec7a4d24b01bc6655bca","slug":"jnuee-2022-registration-last-date-today-apply-on-jnuexams-nta-nic-in-to-know-more","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNUEE 2022: जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की आज आखिरी तारीख, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNUEE 2022: जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की आज आखिरी तारीख, जल्दी करें आवेदन
Sun, 20 Nov 2022 02:29 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 20 Nov 2022 02:29 PM IST
सार
JNUEE 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE 2022) के लिए पंजीकरण की आज (20 नवंबर) आज आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
jnu
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNUEE 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE 2022) के लिए पंजीकरण की आज (20 नवंबर) आज आखिरी तारीख है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) ने 31 अक्तूबर को जेएनयू पीएचडी प्रवेश (JNU PhD admission) के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। जेएनयूईई के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। जेएनयूईई पंजीकरण लिंक आज शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
JNUEE 2022 शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन लिंक 20 नवंबर शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार आज रात 11:50 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एनटीए 22 नवंबर से 24 नवंबर तक रात 11:50 बजे तक JNUEE आवेदन सुधार विंडो शुरू करेगा। जेएनयूईई परीक्षा एक बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप पर आधारित होगी और पेपर का माध्यम केवल अंग्रेजी (भाषा पेपर के अलावा) है।
विज्ञापन
JNUEE 2022 शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन लिंक 20 नवंबर शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार आज रात 11:50 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एनटीए 22 नवंबर से 24 नवंबर तक रात 11:50 बजे तक JNUEE आवेदन सुधार विंडो शुरू करेगा। जेएनयूईई परीक्षा एक बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप पर आधारित होगी और पेपर का माध्यम केवल अंग्रेजी (भाषा पेपर के अलावा) है।
विज्ञापन
JNUEE 2022: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट-jnuexams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग-इन पेज खुलेगा।
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
- JNUEE 2022 आवेदन पत्र भरें और पूछे गए विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X