जेएनयूईई 2021: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, 27 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू, सितंबर में होगी परीक्षा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जेएनयूईई 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु जेएनयूईई की आधिकारिक साइट jnuexams.nta.ac.in पर जा सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने जेएनयूईई परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2021 निर्धारित की है।
जेएनयूईई 2021: तीन पाठ्यक्रमों का विकल्प
ध्यान रहे कि अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपनी पसंद के तीन कोर्सेस का चयन कर सकते हैं। लेकिन इन तीनों पाठ्यक्रमों का स्तर समान होना चाहिए। बता दें कि यह उल्लेख एकल (एक ही) आवेदन पत्र में किया जाना है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय तीनों पाठ्यक्रमों का उल्लेख वरीयता के आधार पर करना है।
जेएनयूईई 2021: यहां है परीक्षा का पूरा शेड्यूल
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 27 जुलाई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 27 अगस्त, 2021
- आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो के खुलने का समय - 1 सितंबर से 3 सितंबर, 2021 तक
- एडमिट कार्ड डाउनलोड - 8 सितंबर, 2021
- परीक्षा की तिथि - 20, 21, 22, 23 सितंबर
दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
जेएनयूईई परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। इसमें मल्टीपल चॉइस यानी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर का माध्यम अंग्रेजी होगा।
ऐसे करें आवेदन
1. आधिकारिक वेबसाइट https://jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'जेएनयूईई - 2021 ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म' विकल्प पर क्लिक करें।
3. आपको एक नए पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा जहां आपको 'नया पंजीकरण' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. पंजीकरण करने के बाद, अपने व्यक्तिगत और योग्यता विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
5. पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X