JNU: जेएनयू में 2 और 4 मई को होगा 'रामायण के जरिए नेतृत्व' विषय पर ऑनलाइन सेमिनार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 2 और 4 मई को 'रामायण के जरिए नेतृत्व' पाठ विषय पर ऑनलाइन सेमिनार हो रहा है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसल एम जगदीश कुमार ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। यह ऑनलाइन सेमिनार दो घंटे की होगी। इसमें रामायण के जरिए नेतृत्व पाठ विषय पर व्याख्यान होगा। यह वेबिनार 2 और 4 मई को शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी। इस वेबिनार का आयोजन प्रोफेसर संतोष कुमार शुक्ला और प्रोफेसर मजहर आसिफ की तरफ से किया जा रहा है।
About Rama, in 1946, Mahatma Gandhi said: He is one without a second. He alone is great. There is none greater than He. He is timeless, formless, stainless. Such is my Rama. He alone is my Lord and Master.” JNU organizes leadership lessons from Ramayana. All from JNU are welcome. pic.twitter.com/lWAz98E7rB
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) April 28, 2020विज्ञापन
यूनीवर्सिटी के वीसी एम. जगदीश कुमार का कहना है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि भगवान राम अपने आप में गुरु और स्वामी हैं। महात्मा गांधी ने भगवान राम के बारे में यह बात 1946 में कही थी। राम से बड़ा कोई नहीं है और वह निराकार, बेदाग हैं। मेरा राम ऐसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि जेएनयू 'रामायण से नेतृत्व के सबक' सेमिनार का आयोजन कर रहा है। आपका स्वागत है।'
बता दें कि इस वेबिनार में यूनिवर्सिटी के छात्र और फैकल्टी ही भाग ले सकते हैं। इसका आयोजन उनके लिए ही हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले जेएनयू में कोविड-19 की चुनौतियों और समाधान विषय पर भी वेबिनार हो चुका है। इस सेमिनार में विदेशों से भी विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
कमेंट
कमेंट X