JNU PG Admission 2026: जेएनयू में पीजी पाठ्यक्रमों में पहली मेरिट लिस्ट से दाखिले शुरू; नोट करें पूरा शेड्यूल
JNU PG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने 2026-27 सत्र के पीजी (MA, MSc, MCA) प्रवेश परिणाम जारी कर दिए हैं। पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। चयनित उम्मीदवारों को 27 जून तक प्री-एनरोलमेंट और फीस जमा करनी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को आएगी, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त तक पूरी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU PG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दो वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) के माध्यम से MA, MSc और MCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट और कट-ऑफ स्कोर देख सकते हैं।
रिजल्ट जारी करने के साथ ही विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर मिलेगा प्रवेश
जेएनयू में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर किया जा रहा है। CUET PG 2026 का परिणाम 24 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था।
हालांकि प्रवेश केवल परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं होगा। विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश नीति के तहत पात्र उम्मीदवारों को Deprivation Points का लाभ भी देता है। ये अतिरिक्त अंक पिछड़े क्षेत्रों और निर्धारित श्रेणियों से संबंधित योग्य अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार दिए जाते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
उम्मीदवार आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदन के समय इस्तेमाल किए गए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया की हर औपचारिकता पूरी करें। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
फीस जमा करने से पहले जरूर पढ़ें ई-प्रोस्पेक्टस
विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि फीस जमा करने और अन्य प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ई-प्रोस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ लें।
इसमें पात्रता शर्तों, पाठ्यक्रम-वार आवश्यकताओं, सीट मैट्रिक्स, आरक्षण नीति और प्रवेश से जुड़े अन्य सभी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
JNU PG Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| चरण | तिथि |
|---|---|
| पहली मेरिट सूची जारी | 25 जून 2026 |
| पहली सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान | 25 जून से 27 जून 2026 |
| दूसरी मेरिट सूची और सुपरन्यूमेररी सीटों का विवरण | 3 जुलाई 2026 |
| दूसरी सूची के लिए रजिस्ट्रेशन और सीट ब्लॉकिंग | 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 |
| दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन | 9, 10, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई 2026 |
| रिक्त सीटों के लिए Willingness जमा | 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 |
| अंतिम मेरिट सूची जारी | 31 जुलाई 2026 |
| अंतिम रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान | 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 |
| अंतिम दस्तावेज सत्यापन | 6 और 7 अगस्त 2026 |
| प्रवेश प्रक्रिया समाप्त | 10 अगस्त 2026 |
दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या रखें तैयार
दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित मूल दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे-
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की डिग्री/प्रमाणपत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- चरित्र प्रमाण पत्र
इसके अलावा OBC, SC, ST और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को पात्रता मानकों के अनुसार वैध एवं अपडेटेड आरक्षण प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेज मूल और व्यवस्थित होने चाहिए ताकि भौतिक सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।
पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?
जिन उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट सूची में नहीं हुआ है, उन्हें 3 जुलाई 2026 को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूची का इंतजार करना चाहिए।
ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें ताकि आगामी मेरिट सूची, रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित किसी भी सूचना से वे चूक न जाएं।
कमेंट
कमेंट X