JNU PG 2024: जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची हुई प्रकाशित, ऐसे करें डाउनलोड; जानें आगे का कार्यक्रम
JNU PG 2024: जेएनयू ने पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहली मेरिट सूची देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU PG First Merit List 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने जेएनयू पीजी 2024 की पहली मेरिट सूची प्रकाशित की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाकर जेएनयू पीजी पहली मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकेंगे। जेएनयू पीजी पहली मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
18 जून को आएगी दूसरी मेरिट सूची
जेएनयू पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, अवरुद्ध सीटों (Blocked Seats) की पहली सूची के लिए पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क भुगतान 10 से 13 जून तक होगा। दूसरी मेरिट सूची और सुपरन्यूमेरी सीटों की सूची 18 जून को जारी होने वाली है।
नोट कर लें ये तिथियां
डीयू पीजी 2024 काउंसलिंग तिथियों के अनुसार, दूसरी सूची और अतिरिक्त सीटों के लिए पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क भुगतान 18 से 20 जून तक निर्धारित है। 26 जून को प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची और अतिरिक्त सीटें प्रकाशित की जाएंगी। इसके बाद, 26 से 27 जून तक तीसरी सूची और अतिरिक्त सीटों के लिए पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क भुगतान होगा।
जेएनयू पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल
| कार्यक्रम | तिथि |
| पहली जेएनयू पीजी मेरिट सूची 2024 | उपलब्ध हो चुकी है |
| नामांकन पूर्व पंजीकरण, शुल्क भुगतान, सीटें ब्लॉक करना | 13 जून तक |
| दूसरी जेएनयू पीजी मेरिट सूची 2024 और अतिरिक्त सीटों की सूची | 18 जून |
| नामांकन पूर्व पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान
दूसरी सूची और अतिरिक्त सीटों की सीटों को अवरुद्ध (Block) करना |
18 से 20 जून |
| प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची और अतिरिक्त सीटों का प्रकाशन | 26 जून |
| नामांकन-पूर्व पंजीकरण, शुल्क भुगतान और अतिरिक्त सीट | 26 से 27 जून |
| चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश पंजीकरण का भौतिक सत्यापन | 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 जुलाई |
| पंजीकरण के बाद अंतिम सूची जारी | 18 जुलाई |
| नामांकन पूर्व पंजीकरण, शुल्क भुगतान, सीटें ब्लॉक करना | 18 से 19 जुलाई |
| अंतिम सूची के लिए चयनित उम्मीदवारों का सत्यापन, पंजीकरण | 23 से 24 जुलाई |
| प्रवेश, पंजीकरण की अंतिम तिथि | 14 अगस्त |
कमेंट
कमेंट X