फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU PG Admission 2022 MA, MSc, MCA Programmes 2nd Merit List Out Result

JNU PG Admission 2022: एमए, एमएससी, एमसीए कार्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, ऐसे देखें

Tue, 08 Nov 2022 09:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

JNU PG Admission 2022:  

विज्ञापन
JNU PG Admission 2022 MA, MSc, MCA Programmes 2nd Merit List Out Result
JNU PG Admission 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट मंगलवार, आठ नवंबर को जारी कर दी है। जेएनयू की दूसरी दाखिला सूची शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एमए, एमएससी और एमसीए सहित पीजी कार्यक्रमों के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन

जेएनयू इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश दे रहा है। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर दूसरी मेरिट लिस्ट देखने के लिए आवेदकों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

JNU PG Admission 2022 एमटेक और पीजी डिप्लोमा के लिए भी सूची जारी

जेएनयू ने एमए, एमएससी और एमसीए में दाखिलों की दूसरी मेरिट सूची के अलावा, एमटेक, एमपीएच और पीजी डिप्लोमा इन बिग डेटा प्रोग्राम का लिस्ट दूसरी मेरिट सूची भी प्रकाशित की है। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET PG 2022 के स्कोर के माध्यम से किया जा रहा है। 
उम्मीदवार 10 नवंबर तक दूसरी सूची के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों को लॉक कर सकेंगे। जेएनयू प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होने वाली हैं।  

JNU PG Admission 2022: दूसरी मेरिट लिस्ट देखने की आसान प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग में प्रदर्शित दूसरी मेरिट सूची पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन विंडो पर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद 'लॉग इन' बटन पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेएनयू पीजी एडमिशन दूसरी मेरिट सूची 2022 को डाउनलोड करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed