{"_id":"67e0db44de2f72f1ca0166d9","slug":"jmi-new-archery-range-to-be-built-at-jamia-millia-islamia-training-facilities-for-players-ready-in-6-months-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तैयार होगी नई आर्चरी, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण; छह माह में होगा तैयार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तैयार होगी नई आर्चरी, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण; छह माह में होगा तैयार
Mon, 24 Mar 2025 09:41 AM IST
शिवम गर्ग
ललित कौशिक
ललित कौशिक
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 24 Mar 2025 09:41 AM IST
सार
Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में ओलंपिक मानकों के अनुरूप नई आर्चरी रेंज तैयार की जाएगी। छह महीने में तैयार होने वाली इस रेंज में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही फुटबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल अकादमियां भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया
- फोटो : JMI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए नई आर्चरी रेंज तैयार करेगा। ओलंपिक खेल के मानकों के अनुसार यह रेंज होगी। इसके लिए जामिया प्रशासन ने कैंपस में रेंज बनाने का मसौदा तैयार कर किया है। साथ ही आने वाले समय में अलग-अलग खेलों को लेकर अकादमी की शुरुआत भी होने जा रही है।
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगा ओलंपिक स्तर का प्रशिक्षण
जामिया में गेम्स एंड स्पोर्ट्स के निदेशक प्रोफेसर नफीस अहमद ने बताया, वर्तमान में आर्चरी रेंज टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में स्थित है जो खिलाड़ियों की तैयारी के हिसाब से छोटी है। खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधाएं मिल सकें इसके लिए नई आर्चरी रेंज बनाने की योजना तैयार की है। कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने निर्देश दिया है कि खेल सुविधाएं बढ़ाने को लेकर यह कदम उठा रहे हैं। जामिया कैंपस में एक जगह चिह्नित की है। वह जामिया परिसर का हिस्सा है। जिसमें आर्चरी रेंज तैयार करेंगे। इसे बनाने में करीब छह महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को रेंज में हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। जामिया रजिस्ट्रार प्रोफेसर मो. महताब आलम ने भी खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए पूरे सहयोग का वादा किया है। अभी ही हाल में जामिया के खिलाड़ियों ने दिल्ली स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में रनिंग ट्रॉफी का खिताब जीता था। हमारा प्रयास है कि जामिया के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए किसी तरह की सुविधाओं से वंचित न रहे।
और भी पढ़ें:- सीयूईटी यूजी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, पंजीकरण का आज अंतिम मौका; तुरंत भर दें फॉर्म
और भी पढ़ें:- सीयूईटी यूजी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, पंजीकरण का आज अंतिम मौका; तुरंत भर दें फॉर्म
कमेंट
कमेंट X