{"_id":"67e0c9a2dc65d9ecea0c4873","slug":"cuet-ug-2025-registration-window-close-today-as-per-schedule-apply-at-cuet-nta-nic-in-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, पंजीकरण का आज अंतिम मौका; तुरंत भर दें फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, पंजीकरण का आज अंतिम मौका; तुरंत भर दें फॉर्म
Mon, 24 Mar 2025 08:31 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:31 AM IST
सार
CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन विंडो आज (रात 11:50 बजे तक) बंद होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए 24 मार्च यानी आज पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगी। जिन उम्मीदवारों को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना है, वे जल्द ही अपना फॉर्म भर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीधा लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
इससे पहले एजेंसी ने 22 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया था। आधिकारिक नोटिस जारी कर एनटीए ने लिखा था कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से प्राप्त कई अनुरोधों के जवाब में NTA ने CUET (UG) -2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
इससे पहले एजेंसी ने 22 मार्च को आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया था। आधिकारिक नोटिस जारी कर एनटीए ने लिखा था कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से प्राप्त कई अनुरोधों के जवाब में NTA ने CUET (UG) -2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 25 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) किया जा सकता है।26 मार्च से खुलेगी सुधार विंडो
जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने फॉर्म में 26 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक सुधार कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में गलत जानकारी को सही कर सकते हैं या आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। सुधार विंडो बंद होने के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म को ध्यान से जांचकर ही अंतिम रूप से जमा करें।CUET UG 2025: 8 मई से 1 जून तक होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 37 विषय शामिल होंगे और यह 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी और परीक्षा उम्मीदवारों की संख्या और विषयों के संयोजन के आधार पर कई शिफ्टों में ली जाएगी। उम्मीदवार भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का निर्धारण चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।पात्रता मानदंड
परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या 2025 में परीक्षा देने वाले हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं।आवेदन शुल्क
सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 900 रुपये रखा गया है।एससी/एसटी/दिव्यांग/दिव्यांग/थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। भारत के बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 4500 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप CUET (UG) 2025 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- चुने गए विषयों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट अपने पास रख ले।
कमेंट
कमेंट X