फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JMI Admission 2025-26: Application Deadline Extended for Foreign and NRI Students

JMI Admission 2025-26: जामिया में विदेशी छात्रों के लिए फिर से आवेदन का मौका, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Sun, 01 Jun 2025 10:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 01 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

JMI Admission 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने विदेशी नागरिक और एनआरआई छात्रों के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JMI Admission 2025-26: Application Deadline Extended for Foreign and NRI Students
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

JMI Admission 2025-26: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने विदेशी छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। इस संबंध में जामिया ने दाखिला सूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए https://admission.jmi.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


जामिया की विदेशी छात्र सलाहकार प्रो. साइमा सईद ने बताया कि विदेशी छात्र जामिया के अधिकतर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्रों के बीच बीटेक इंजीनियरिंग, इंग्लिश, मैनेजमेंट, पीएचडी कोर्सेज में दाखिला को लेकर ज्यादा उत्साह रहता है। वर्तमान में जामिया में 31 देशों के 108 छात्र पढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


अफ्रीकी महाद्वीप के छात्र भी जामिया में दाखिला लेने के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला को लेकर जामिया ने फिर से मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए सात जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट की कॉपी (वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य)
  • पिछली शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और मार्कशीट्स
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई)
  • एनआरआई छात्रों के लिए निवास प्रमाण पत्र या संबंधित दस्तावेज
  • भाषा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो)
  • अन्य दस्तावेज जो विश्वविद्यालय द्वारा मांगे जा सकते हैं

ऐसे करें आवेदन आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://admission.jmi.ac.in पर जाएं।
  • ‘Foreign/NRI Students Admission’ सेक्शन में उपलब्ध आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो आदि स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed