{"_id":"66a8e3545c39fba97c099ff2","slug":"jkssb-jkssb-constable-and-police-recruitment-exam-application-date-for-extended-starts-from-august-8-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKSSB: जेकेएसएसबी कांस्टेबल और पुलिस भर्ती परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, आठ अगस्त से पंजीकरण शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JKSSB: जेकेएसएसबी कांस्टेबल और पुलिस भर्ती परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, आठ अगस्त से पंजीकरण शुरू
Tue, 30 Jul 2024 06:28 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:28 PM IST
सार
JKSSB: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 01 के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए पंजीकरण तिथियों को स्थगित करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेकेएसएसबी ने 2024 के विज्ञापन संख्या 01 के तहत जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल पदों के लिए पंजीकरण तिथियों को स्थगित करने की अधिसूचना जारी की है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर 8 अगस्त से 7 सितंबर तक शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने 2024 के विज्ञापन संख्या 01 के तहत जे एंंड के पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन की विंडो 30 जुलाई 2024 से खुलने वाली थी। लेकिन अब इन सेवा के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह आवेदन विंडो 30 जुलाई 2024 को खुलने वाली थी। लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 8 अगस्त कर दी गई है। जो कि 7 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4002 रिक्तियों को भरना है। आवेदकों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी 2024 तक उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवारत पुलिस कर्मियों और एसपीओ और स्वयंसेवी होमगार्ड के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी-1 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये का शुल्क लागू है।
जेकेएसएसबी कांस्टेबल पद 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
4. फॉर्म भरें इसके बाद श्रेणी के आधार पर शुल्क का भुगतान कर अपना फॉर्म जमा करें।
5. आगे की प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट भी लेकर रख लें।

कमेंट
कमेंट X