फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKSET/LASET 2025 to be held on scheduled date i.e Sep7; Check Jammu University Notice here

JKSET/LASET 2025: तय तारीख पर ही होगी जेकेसेट/लासेट परीक्षा; जम्मू विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

Sat, 06 Sep 2025 01:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 01:43 PM IST
सार

JKSET/LASET 2025 Exam Date: जम्मू विश्वविद्यालय ने जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (JKSET) परीक्षा रद्द होने के अफवाहों को खारिज करते हुए एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा अपनी निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
JKSET/LASET 2025 to be held on scheduled date i.e Sep7; Check Jammu University Notice here
Jammu University, UoJ - फोटो : X(@UniversityJammu)

विस्तार

JKSET/LASET 2025: जम्मू विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि JKSET/LASET (2024-25) परीक्षा अपनी निर्धारित तिथि, यानी 7 सितंबर 2025 को ही आयोजित की जाएगी। खराब मौसम के चलते ऐसी अफवाह फैल रही थी कि परीक्षा रद्द की जाएगी, लेकिन विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर असमंजस की स्थिति को खत्म कर दिया है। परीक्षा केंद्र में आंशिक बदलाव किया गया है और अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (JKSET) न तो रद्द हुआ है और न ही स्थगित किया गया है। विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि JKSET/LASET (2024-25) परीक्षा 7 सितंबर 2025 (रविवार) को तय समयानुसार आयोजित होगी।
विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि JKSET/LASET (2024-25) परीक्षा 07.09.2025 (रविवार) को निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने निर्धारित परीक्षा शहर में पहुँच जाएं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परीक्षा केंद्र में बदलाव

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्र में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र ‘एग्जामिनेशन हॉल (बी एंड डी), जम्मू विश्वविद्यालय (नजदीक जे एंड के बैंक)’ को अब स्थानांतरित कर ‘पीजी विभाग, लॉ डिपार्टमेंट, जम्मू विश्वविद्यालय’ कर दिया गया है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पिछले दो हफ्तों से बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। खराब मौसम की वजह से पूरे क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद थे। कुछ परीक्षाएं भी स्थगित हुईं। इन हालातों को देखते हुए जेकेसेट के अभ्यर्थी भी परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।

जम्मू विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।

गौरतलब है कि JKSET, यानी जम्मू-कश्मीर स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट, सहायक प्राध्यापक और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है और जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed