JKPSC CCE Mains Exam 2023: संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; यहां से तुरंत करें डाउनलोड
KPSC CCE Mains 2023 Admit Cards Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC CCE Mains 2023 Admit Cards Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परिक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2256 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र का पता जैसी आवश्यक जानकारी होती है। इसमें उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस दिन होगी परिक्षा
परीक्षा 26 मार्च से 3 अप्रैल, 2024 तक दो पालियों में आयोजित होगी। परिक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा श्रीनगर और जम्मू में आयोजित की जाएंगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल में 25 रिक्तियों सहित कुल 75 रिक्तियों को भरना है, जिसमें जम्मू-कश्मीर अकाउंट्स (जी) सेवा में 25 रिक्तियां और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जी) सेवा में 25 रिक्तियां है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध जेकेपीएससी सीसीई मेन 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए एयमिड का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X