{"_id":"6041cc25db2bd93ac11b7bad","slug":"jkbose-result-2020-12th-jammu-result-likely-soon-on-jkbose-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKBOSE Result 2020: जानिए कब जारी होगा जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JKBOSE Result 2020: जानिए कब जारी होगा जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
Fri, 05 Mar 2021 11:47 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : IStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JKBOSE Result 2020: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 8 मार्च को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं, वे रिजल्ट की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
jkbose.ac.in
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 8 मार्च शाम पांच बजे जारी किया जा सकता है। बोर्ड बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को ऑनलाइन जारी करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड के बारहवीं परीक्षा 2020 में कुल 58514 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था, जिन्हें बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूजीसी नेट जेआरएफ : आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ी, ऊपरी आयु सीमा में भी हुआ बदलाव
ऐसे चेक कर सकेंगे बारहवीं कक्षा का 2020 का रिजल्ट
-सबसे पहले जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही जम्मू डिविजन के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
-इसके बाद आपका बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि अभ्यर्थी रिजल्ट के जारी होने के बाद ही चेक कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : यहां जानिए कब और क्यों से लेकर थीम और इतिहास तक की कहानी
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ( JKBOSE) की 2020 की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 626 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।
कमेंट
कमेंट X