जम्मू कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द,12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं
जम्मू कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने बड़ा फैसला करते हुए सूबे में जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। जबकि 12वीं की परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के एलजी यानी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
In case of ongoing XII exams, it has been postponed and it will be reviewed after one month.@jkboseofficial @JKEduSchool
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 15, 2021विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत इन राज्यों में स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं
केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ओडिशा सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही राज्य में अन्य सभी कक्षाओं के स्कूली छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था।
यह भी पढ़ें : एमपी बोर्ड : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं समेत ये परीक्षाएं स्थगित कीं
यह भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षा अपडेट : हरियाणा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की कोरोना के कारण स्थगित
कमेंट
कमेंट X