फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE : Jammu Kashmir Board XII exams postponed, JK Class X exams cancelled

जम्मू कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द,12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं

Thu, 15 Apr 2021 09:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 09:34 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं

विज्ञापन
JKBOSE : Jammu Kashmir Board XII exams postponed, JK Class X exams cancelled
JKBOSE

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने बड़ा फैसला करते हुए सूबे में जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। जबकि 12वीं की परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के एलजी यानी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 


यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत इन राज्यों में स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ओडिशा सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही राज्य में अन्य सभी कक्षाओं के स्कूली छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था। 

यह भी पढ़ें : एमपी बोर्ड : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं समेत ये परीक्षाएं स्थगित कीं


यह भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षा अपडेट : हरियाणा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की कोरोना के कारण स्थगित       
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed