JKBOSE 10th Result: जल्द जारी होने वाले हैं जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं के नतीजे, इस लिंक से तुरंत कर पाएंगे चेक
JKBOSE 10th Result 2024: जम्मू एवं कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र बसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का यह इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKBOSE 10th Result 2024: जम्मू एवं कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करने वाला है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इतंजार कर रहे हैं, ऐसे में छात्रों का इंताजर जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड आज-कल में ही कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (jkbose.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित सेकेंड्री सर्टिफिकेट एग्जाम (SSE) के नतीजें बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई , लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे जल्द जारी होंगे। जारी होने पर अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और पंजीकरण नंबर की आवश्यकता होगी।
पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
पिछले साल, JKBOSE कक्षा 10वीं के परिणाम 1,18,791 छात्रों के लिए जारी किए गए थे। कुल 1,48,701 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और कुल पास प्रतिशत 79.89% रहा था। जम्मू एवं कश्मीर बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं सॉफ्ट जोन में 11 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक और हार्ड जोन में 4 अप्रैल से 9 मई 2024 तक आयोजित की गईं थीं। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
इन तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे डिजिटल मार्कशीट
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट का रूख करना होगा। इसके अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in पर या इसके मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करके भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से डिजिलॉकर पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।
JKBOSE 10th Result: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
- JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट, jkbose.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां कक्षा 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउलनोड करें।
कमेंट
कमेंट X