फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE class 10th result 2023 OUT check toppers list Scorecard at jkbose.nic.in

JKBOSE 10th Result 2023 OUT: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 78.89 प्रतिशत बच्चे हुए सफल

Mon, 19 Jun 2023 05:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Jun 2023 05:10 PM IST
सार

JKBOSE 10th Result 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
JKBOSE class 10th result 2023 OUT check toppers list Scorecard at jkbose.nic.in
jkbose class 10 result out - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JKBOSE Class 10th Result 2023 OUT: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने आज यानी 19 जून 2023 को कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 10 का परिणाम 2023 सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन दोनों के लिए घोषित किया है। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 78.89 प्रतिशत है।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल रहे छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल jkbose.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। छात्र जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जेकेबीओएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा सॉफ्ट जोन के लिए 09 मार्च से 05 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि हार्ड जोन के लिए 08 अप्रैल से 09 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

JKBOSE 10th Result 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।

  • वेबपेज पर “JKBOSE कक्षा 10वीं जोन-वाइज रिजल्ट लिंक” पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।

  • अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

  • आपका जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें।

  • रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर रखे लें।

विज्ञापन

लड़कियां लड़कों से आगे

जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल लड़कियों ने 81.68% के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों ने 78.23% हासिल किया। 

 

इस साल कुल 1,48,701 परीक्षार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1,18,791 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 29789 उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।
 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 09 जून को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 2023 जारी किया था। इस वर्ष कक्षा 12वीं के लिए कुल 65 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा के लिए 1,27,636 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से 82,441 ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed