JKBOSE Class 10th Exam: जेकेबोस हार्ड जोन के लिए 10वीं की परीक्षा शुरू, ऐसे डाउनलोड करें डेट शीट
JKBOSE Class 10th Exam 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) शनिवार, आठ अप्रैल, 2023 को हार्ड जोन के लिए जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू कर चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKBOSE Class 10th Exam 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) शनिवार, आठ अप्रैल, 2023 को हार्ड जोन के लिए जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू कर चुका है। डेट शीट यहां और आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर देखी जा सकती है। अनुसूची के अनुसार, JKBOSE कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 आठ अप्रैल से नौ मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि सॉफ्ट जोन कक्षा 10वीं की परीक्षा खत्म हो गई।
JKBOSE Class 10th Exam डेट शीट 2023 कैसे डाउनलोड करें?
जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं डेट शीट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
-
उम्मीदवार सबसे पहले जेकेबोस की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं। -
संबंधित जम्मू या कश्मीर (हार्ड और सॉफ्ट जोन) का चयन करें और उस पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें कक्षा 10वीं की डेट शीट शामिल होगी। -
'JKBOSE 10वीं की डेट शीट 2023' पर क्लिक करें। -
JKBOSE कक्षा 10वीं की डेट शीट डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी। -
इसका एक प्रिंट आउट ले लें और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं।
JKBOSE कक्षा 11वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम
JKBOSE हार्ड ज़ोन कक्षा 11वीं की परीक्षा 12 अप्रैल, 2023 से 14 मई, 2023 तक होगी। इस बीच, कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और 15 मई, 2023 तक चलेगी। JKBOSE सॉफ्ट ज़ोन कक्षा 11वीं की परीक्षा छह मार्च, 2023 से शुरू होगी और 19 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी और JKBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आठ मार्च, 2023 से शुरू हुई थी और दो अप्रैल, 2023 को समाप्त हो गई।
कमेंट
कमेंट X