फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 12th Result 2021 jk board will declare class 12 result soon at  jkbose.nic.in  

JKBOSE 12th Result 2021: जम्मू कश्मीर बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 12वीं बोर्ड के परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट

Wed, 19 Jan 2022 06:02 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Wed, 19 Jan 2022 06:02 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) की तरफ से जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है।  छात्र अपने परिणामों को अधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन
JKBOSE 12th Result 2021 jk board will declare class 12 result soon at  jkbose.nic.in  
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) की तरफ से जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हाल ही में आयोजित हुए 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों को एक हफ्ते में जारी करने पर तैयारी की जा रही है। बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा के परिणामों को तैयारी किया जा रहा है। छात्र अपने परिणामों को अधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन

JKBOSE 12th Result 2021 के स्कोरकार्ड देख सकेंगे छात्र

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) के 12वीं कक्षा के नतीजे  जल्द ही आने वाले दिनों में जारी होने की उम्मीद है। छात्र अपने स्कोरकार्ड को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। छात्रों के परिणामों में छात्र का नाम, छात्रों के परीक्षा रोल नंबर, छात्र पंजीकरण संख्या और स्ट्रीम, विषयों की सूची, विषयवार, अंक प्राप्त, कुल मार्क और डिविजन जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड की जांच अच्छी तरह से करें।  स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की गलती मिलने से परीक्षा प्राधिकारी को सूचना दें। छात्र अपने नतीजों को मैसेज के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जेकेबीओएसई के नतीजों को मैसेज के जरिए चेक करने की सुविधा से जुड़ी अधिसूचना को जल्द ही वेबसाइट पर छात्रों को सूचना मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

JKBOSE 12th Result 2021 के नतीजों को ऐसे चेक करें

  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र नए पेज पर चले जाएंगे।
  • अब छात्र लॉग इन करते हुए अपने रोल नंबर और अन्य विवरण को लिखें।
  • अपनी जानकारियों को लिखने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 के स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड करें।
  • अब छात्र अपने परिणाम का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed