JKBOSE 12th Result 2021: जम्मू कश्मीर बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 12वीं बोर्ड के परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट
जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) की तरफ से जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। छात्र अपने परिणामों को अधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) की तरफ से जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हाल ही में आयोजित हुए 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों को एक हफ्ते में जारी करने पर तैयारी की जा रही है। बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा के परिणामों को तैयारी किया जा रहा है। छात्र अपने परिणामों को अधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
JKBOSE 12th Result 2021 के स्कोरकार्ड देख सकेंगे छात्र
जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) के 12वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही आने वाले दिनों में जारी होने की उम्मीद है। छात्र अपने स्कोरकार्ड को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। छात्रों के परिणामों में छात्र का नाम, छात्रों के परीक्षा रोल नंबर, छात्र पंजीकरण संख्या और स्ट्रीम, विषयों की सूची, विषयवार, अंक प्राप्त, कुल मार्क और डिविजन जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड की जांच अच्छी तरह से करें। स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की गलती मिलने से परीक्षा प्राधिकारी को सूचना दें। छात्र अपने नतीजों को मैसेज के जरिए भी चेक कर सकते हैं। जेकेबीओएसई के नतीजों को मैसेज के जरिए चेक करने की सुविधा से जुड़ी अधिसूचना को जल्द ही वेबसाइट पर छात्रों को सूचना मुहैया कराई जाएगी।
JKBOSE 12th Result 2021 के नतीजों को ऐसे चेक करें
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र नए पेज पर चले जाएंगे।
- अब छात्र लॉग इन करते हुए अपने रोल नंबर और अन्य विवरण को लिखें।
- अपनी जानकारियों को लिखने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 के स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड करें।
- अब छात्र अपने परिणाम का प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X