{"_id":"69673b403740e0d38303a24f","slug":"jkbose-10th-result-declared-check-class-10-annual-exam-score-online-2026-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKBOSE 10th Result Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं के शीतकालीन सत्र का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JKBOSE 10th Result Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं के शीतकालीन सत्र का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक
Wed, 14 Jan 2026 12:14 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:14 PM IST
सार
JKBOSE 10th Result OUT: जम्मू और कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक लिंक पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
JKBOSE 10th Result: जम्मू और कश्मीर शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने अक्तूबर–नवंबर 2025 सत्र की कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीणाम में छात्रों का नाम, रोल नंबर, हर विषय के अंक, ग्रेड और पास/फेल की जानकारी दी गई होगी। ऑनलाइन रिजल्ट अस्थाई है, इसलिए छात्रों को अपनी असली मार्कशीट स्कूल से लेना जरूरी है।
विज्ञापन
कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा कश्मीर डिविजन में 3 नवंबर से शुरू हुई थी, जिसमें कश्मीर के दस जिलों के 68,804 छात्रों ने हिस्सा लिया। जम्मू डिविजन के आठ जिलों के विंटर जोन से 25,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 94,000 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, और लगभग 84 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इससे इस सत्र की सफलता दर उच्च दर्जे की साबित होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 12वीं की अक्तूबर-नवंबर सत्र की परीक्षा के नतीजे घोषित
Trending Videos
ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- नवीनतम अपडेट में ‘सत्र वार्षिक नियमित 2025 शीतकालीन क्षेत्र (अक्तूबर-नवंबर) कक्षा 10वीं परिणाम’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन स्क्रीन खुलने पर अपना रोल नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- विवरण जमा करें और परिणाम देखें।
- अपने अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति की जानकारी यहां दिखेगी।
- परिणाम को डाउनलोड और सेव करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X