JIPMER HAll Ticket Out: जिपमेर पुडुचेरी ग्रुप बी और सी पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JIPMER Group B/C Admit Card 2023 Out : जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी ने जिपमेर में ग्रुप बी और सी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा हॉल टिकट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JIPMER Group B/C Hall Ticket 2023 Out : जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी ने जिपमेर में ग्रुप बी और सी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JIPMER HAll Ticket Out: दो अप्रैल को तीन पारियों में होगी परीक्षा
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ग्रुप बी और सी के लिए भर्ती परीक्षा दो अप्रैल को तीन पारियों में आयोजित होने वाली है। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक और 3.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
JIPMER HAll Ticket Out: CBT मोड में होगी परीक्षा
JIPMER भर्ती अभियान कुल 69 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 14 रिक्तियां ग्रुप बी पदों के लिए हैं और 55 रिक्तियां ग्रुप सी पदों के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में कंप्यूटर आधारित टेस्ट और यदि पद के लिए जरूरी रहा तो स्किल टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
JIPMER Group B/C HAll Ticket Out 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं। -
जॉब्स टैब के तहत “Recruitment of Various Group B & C Posts JIPMER-Puducherry” पर क्लिक करें। -
अब डाउनलोड हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें। -
अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें और सबमिट करें। -
जिपमेर हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X