फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JIPMAT 2025: Last date to register for JIPMAT is today, exam will be held on 26th April; fill form immediately

JIPMAT 2025: जिपमैट परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम; तुरंत भर दें फॉर्म

Mon, 10 Mar 2025 08:43 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 10 Mar 2025 08:43 AM IST
सार

JIPMAT Registration 2025: जिपमैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 10 मार्च को बंद हो जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
JIPMAT 2025: Last date to register for JIPMAT is today, exam will be held on 26th April; fill form immediately
एनटीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Joint Integrated Programme in Management Admission Test 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 10 मार्च 2025 को बंद हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि आज है, इसलिए अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो exams.nta.ac.in पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दीजिए। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तय की गई है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 10 मार्च 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 11 मार्च 2025
  • सुधार विंडो- 13 मार्च से 15 मार्च 2025 तक
  • परीक्षा तिथि- 26 अप्रैल 2025

JIPMAT 2025: परीक्षा तिथि

जिपमैट 2025 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया और IIM जम्मू की ओर से ऑफर किए जाने वाले फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन के लिए किया जाता है।

JIPMAT Registration 2025: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JIPMAT Registration 2025: जिपमैट के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं।
  • इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें। 
  • इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे दें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed