फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JIPMAT 2021 Correction window opens, here’s how to make changes

जेआईपीएमएटी 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सुधार विंडो खोली, आवेदन पत्र में करें बदलाव

Thu, 08 Jul 2021 01:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 08 Jul 2021 01:32 PM IST
सार

  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेआईपीएमएटी 2021 परीक्षा के लिए सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो के जरिए अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
JIPMAT 2021 Correction window opens, here’s how to make changes
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेआईपीएमएटी 2021 परीक्षा के लिए सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो के जरिए अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा में संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे जेआईपीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। जेआईपीएमएटी की ऑफिशियल वेबसाइट jipmat.nta.ac.in है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम 2021: 15 जुलाई व 17 जुलाई को मॉक टेस्ट, 19 जुलाई से परीक्षा शुरू
विज्ञापन


12 जुलाई तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन में सुधार
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेआईपीएमएटी परीक्षा के लिए सुधार विंडो 12 जुलाई तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी 12 जुलाई रात 11.50 बजे तक आवेदन फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सुधार कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही आवेदन में सुधार कर सकते हैं। उनको 12 जुलाई के बाद सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढे़ं-महाराष्ट्र: कोविड-मुक्त क्षेत्रों में अगले हफ्ते से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं


ऐसे करें आवेदन में सुधार
-सबसे पहले जेआईपीएमएटी( जिपमैट) की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको करेक्शन विंडो का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करे के बाद  एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करना होगा।
-आखिर में अभ्यर्थियों को फॉर्म सबमिट करना होगा।

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन में सुधार को बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उनको सुधार का कोई और मौका प्रदान नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed