{"_id":"60e687242cd68771c344df47","slug":"karnataka-sslc-exams-2021-mock-test-on-july-15-17-to-check-arrangements-at-exam-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम 2021: 15 जुलाई व 17 जुलाई को मॉक टेस्ट, 19 जुलाई से परीक्षा शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक एसएसएलसी एग्जाम 2021: 15 जुलाई व 17 जुलाई को मॉक टेस्ट, 19 जुलाई से परीक्षा शुरू
Thu, 08 Jul 2021 10:42 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:42 AM IST
सार
- कर्नाटक में एसएसएलसी परीक्षा 19 जुलाई और 21 जुलाई को होगी। इससे पहले मॉक टेस्ट होंगे। शिक्षा विभाग परीक्षा से पहले 15 जुलाई और 17 जुलाई को मॉक टेस्ट का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एसएसएलसी परीक्षा 19 जुलाई और 21 जुलाई को होगी। इससे पहले मॉक टेस्ट होंगे। शिक्षा विभाग परीक्षा से पहले 15 जुलाई और 17 जुलाई को मॉक टेस्ट का आयोजन करेगा। सूबे के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार का कहना है कि मॉक टेस्ट परीक्षाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित होंगे। इस प्रक्रिया के तहत कुछ विद्यार्थियों को स्कूलों द्वारा एग्जाम सेंटरों के दौरे और 15 जुलाई व 17 जुलाई को मॉक टेस्ट देने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश: 12 अगस्त से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं, इस दिन से खुलेंगे विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन
यह पूरी प्रक्रिया मॉनिटर होगी एवं इसकी जांच की जाएगी। मॉक परीक्षा के अलावा, राज्य का शिक्षा विभाग एक 'फोन इन प्रोग्राम' भी रखेगा जो छात्रों को परामर्श प्रदान करेगा। यह लाइन 9 जुलाई से 14 जुलाई तक सक्रिय रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी इस प्रोग्राम का फायदा उठा सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने एसएसएलसी परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक की है। राज्य ने एसएसएलसी 10वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, सामान्य परीक्षाओं के बजाय कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा केवल दो दिनों की होगी। 19 जुलाई को गणित, विज्ञान और सामाजिक के मुख्य विषयों के लिए एक बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र और 21 जुलाई को भाषाओं पर एक अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राष्ट्र रक्षा सूत्र : भारतीय सेना के जवानों में जीत का जज्बा और जोश भर देते हैं ये वाक्य, पढ़िए
जबकि राज्य परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है। कई लोगों ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। हालाँकि, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी सुरक्षा उपायों और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन होगा।
कमेंट
कमेंट X