फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand Class-12 board results announced: 85.48 per cent students pass examination

JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं में 85.48 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण, पिछले वर्ष के मुकाबले आई गिरावट

Tue, 30 Apr 2024 02:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 30 Apr 2024 02:41 PM IST
सार

Jharkhand Result 2024: झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) द्वारा आयोजित विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम परीक्षा के कक्षा 12 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। जानें इस साल पास प्रतिशत क्या रहा। 

विज्ञापन
Jharkhand Class-12 board results announced: 85.48 per cent students pass examination
JAC 12th Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Jharkhand Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा आयोजित विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम परीक्षा के कक्षा 12 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें 85.48 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन


जेएसी के अध्यक्ष अनिल महतो ने राज्य स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह की उपस्थिति में परिणाम घोषित किए।

महतो ने कहा कि विज्ञान में 72.70 फीसदी, वाणिज्य में 90.60 फीसदी और कला में सबसे ज्यादा 93.16 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए। 

पिछले वर्ष 2023 में तीनों स्ट्रीम में कुल मिलाकर रिजल्ट 88.67 फीसदी रहा।

लड़कियों ने दो संकायों-कला और वाणिज्य में बाजी मारी है, जबकि विज्ञान संकाय में लड़कों ने लड़कियों से नगण्य अंतर से बेहतर प्रदर्शन किया है। कला और वाणिज्य में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 94.22 प्रतिशत और 93.46 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 91.68 प्रतिशत और 88.40 प्रतिशत था।
विज्ञापन


साइंस स्ट्रीम में 72.67 फीसदी लड़कियों की तुलना में 72.72 फीसदी लड़के परीक्षा में सफल हुए।

सिंह ने कहा, "विज्ञान स्ट्रीम में, भौतिकी और रसायन विज्ञान के परिणाम संतोषजनक नहीं थे। हमें भविष्य में परिणामों को बेहतर बनाने के लिए इन विषयों में काम करने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजों में समग्र गिरावट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब पैटर्न बदलता है तो इसका असर नतीजों पर भी दिखता है।

उन्होंने कहा, "पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम में मामूली तीन प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि इस बार ओएमआर शीट में परीक्षाएं नहीं ली गईं।"

अर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा स्नेहा विज्ञान संकाय में 500 में से 491 अंक प्राप्त कर राज्य की टॉपर बनीं, जबकि अर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा प्रतिभा साहा ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 474 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स स्ट्रीम में गवर्नमेंट प्लस-2 हाई स्कूल, कांके की जीनत परवीन 500 में से 472 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनीं।

इस साल फरवरी में आयोजित परीक्षाओं के लिए 3.44 से अधिक छात्र नामांकित थे। 2.98 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed