फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand Board to commence evaluation of Class 10, 12 exams from May 28

झारखंड: 28 मई से शुरू होगा दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य

Mon, 25 May 2020 06:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 25 May 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Board to commence evaluation of Class 10, 12 exams from May 28
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मई से शुरू करेगा। सूबे के 67 केंद्रों में दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी। मूल्यांकन की प्रक्रिया को सीसीटीवी के जरिए लाइव प्रसारित भी किया जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि इस बात पर नजर रखी जा सके कि विभिन्न केंद्रों पर मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही से हो रहा है या नहीं।

विज्ञापन


सूबे के सचिव महीप कुमार ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया को खत्म होने में एक महीने का वक्त लगता है। लेकिन कोविड-19 के इस दौर में मूल्यांकन की प्रक्रिया के खत्म होने और रिजल्ट के आने के बारे में सही-सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लॉकडाउन की वजह से फिर से किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाया जाता है तो मूल्याकंन प्रक्रिया फिर से बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग वक्त पर मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने और रिजल्ट जारी करने का पूरा प्रयास करेगा। बता दें कि इस साल झारखंड में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू हुई थी। पिछले साल दसवीं कक्षा में 70.77 और बारहवीं कक्षा में 57 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed