फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jharkhand Board Paper Leak: Class 10th paper leaked, Hindi and Science exams cancelled

Jharkhand Board Paper Leak: झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं का पेपर लीक, हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द

Thu, 20 Feb 2025 04:57 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Feb 2025 04:57 PM IST
सार

Jharkhand Board 10th Science Paper Leaked: काउंसिल के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने कहा है कि साइंस पेपर की परीक्षा रद्द की जाएगी। जांच में पाया गया कि पेपर 19 फरवरी की शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था।

विज्ञापन
Jharkhand Board Paper Leak: Class 10th paper leaked, Hindi and Science exams cancelled
Jharkhand Board Exam Paper Leak - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Jharkhand Board 10th Science Paper Leaked: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की दसवीं बोर्ड परीक्षा का साइंस पेपर लीक हो गया। यह परीक्षा गुरुवार सुबह आयोजित की गई थी। जबकि हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को हुई थी। काउंसिल ने पेपर लीक होने की पुष्टि की है, जिसके बाद साइंस और हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। झारखंड बोर्ड ने कहा कि पेपर लीक होना सत्य है, इसलिए पूरे राज्य में सैद्धांतिक विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, कोडरमा स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा उच्च विद्यालय मरकच्चू सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर वायरल पेपर से मेल खाने पर पेपर लीक होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जेएसी ने एक नोटिस में कहा, "सभी छात्रों, उनके अभिभावकों, संबंधित प्रधानाचार्यों, केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में 18 फरवरी को पहली बैठक में आयोजित हिंदी (कोर्स ए और कोर्स बी) विषय और 20 फरवरी को पहली बैठक में आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षाएं रद्द की जाती हैं।" इसमें कहा गया है कि इन विषयों की दोबारा परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएंगी।

11 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षाएं

झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 फरवरी को कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 7.84 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं, जो दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं।

कक्षा 10 की परीक्षाएं पहले पालियों (सुबह 9.45 से दोपहर 1 बजे तक) में आयोजित की जा रही हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं दूसरे पालियों (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) में आयोजित की जा रही हैं।

कक्षा 10 की परीक्षा में 1,297 परीक्षा केंद्रों पर 4.33 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि 789 केंद्रों पर 3.50 लाख से अधिक छात्रों के इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed