JEECUP Round 1 Seat Allotment Result OUT: जारी हुआ जीकप काउंसलिंग का सीट आवंटन, जानें अब आगे क्या करना है
JEECUP Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने राउंड-1 के लिए जीकप काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Round 1 Counselling Seat Allotment: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने आज 3 जुलाई, 2025 को पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवार इस राउंड के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति देख सकते हैं।
अब आगे क्या?
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 के लिए ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प 4 जुलाई को खुलेगा और 6 जुलाई, 2025 को बंद हो जाएगा। उम्मीदवार इस समयावधि के दौरान सुरक्षा और परामर्श शुल्क जमा कर सकते हैं। जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन 4 जुलाई से 7 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा। राउंड 1 की प्रवेशित सीट वापसी 8 जुलाई, 2025 को की जाएगी।
दूसरे राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग 9 जुलाई को शुरू होगी। इस राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को जारी किया जाएगा।
सीट आवंटन चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admission.nic.in. पर जाएं।
- राउंड 1 सीट आवंटन के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करें।
- आवंटन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आवंटन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 27 जून को शुरू हुआ था और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 जुलाई थी। राउंड 1 के लिए सीट मैट्रिक्स 29 जून को जारी किया गया था। जीकप परिणाम की घोषणा 21 जून को की गई थी और परीक्षा 5 जून से 13 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X