फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Result 2022 Date Check UP Polytechnic JEECUP Sarkari Result Declare Today Download Scorecard Here

JEECUP Result 2022: आज जारी हो सकते हैं यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Mon, 18 Jul 2022 02:51 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 02:51 PM IST
सार

JEECUP Result 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए UPJEE 2022 परीक्षा का आयोजन 27 से लेकर 30 जून, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
JEECUP Result 2022 Date Check UP Polytechnic JEECUP Sarkari Result Declare Today Download Scorecard Here
JEECUP Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEECUP Result 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश  (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई/UPJEE 2022 परीक्षा के परिणाम को आज जारी किया जा सकता है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से JEECUP के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अपने परिणाम को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट 

विज्ञापन

jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

कब हुई थी परीक्षा?
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए UPJEE 2022 परीक्षा का आयोजन 27 से लेकर 30 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 3 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा के बाद से ही अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को उनके रैंक, च्वाइस और आरक्षण के आधार पर विभिन्न संस्थानों में पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिलेगा प्रवेश 
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, उत्तर प्रदेश/ UPJEE परीक्षा के परिणाम के अनुसार सफल उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। जारी किए गए परिणाम में छात्रों को उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही परिणाम में छात्रों के काउंसलिंग के लिए सफल और विफल की स्थिती भी बताई जाएगी। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed