फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Counselling 2023 Round 8 choice filling begins apply at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP Counselling 2023: आठवें राउंड की च्वॉइस फिलिंग शुरू, इस दिन होगा अलॉटमेंट

Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

JEECUP Counselling 2023: जेईईसीयूपी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग काउंसलिंग के आठवें राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
JEECUP Counselling 2023 Round 8 choice filling begins apply at jeecup.admissions.nic.in
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEECUP Counselling 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की तरफ से जेईईसीयूपी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग काउंसलिंग के आठवें राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईईसीयूपी राउंड 8 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर विकल्प भर सकते हैं।

विज्ञापन

JEECUP Counselling काउंसलिंग कार्यक्रम

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नए उम्मीदवारों के लिए 8वें राउंड की चॉइस फिलिंग और 7वें राउंड का अपडेशन (यूपी और अन्य राज्य के योग्य उम्मीदवारों के लिए) 25 अक्तूबर, 2023 तक किया जाएगा। सीट आवंटन परिणाम 26 अक्तूबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। 8वां राउंड ऑनलाइन फ्रीज सभी उम्मीदवार और सीट स्वीकृति शुल्क के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा 27 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन 27 अक्तूबर से 28 अक्तूबर, 2023 तक कराना होगा। केवल फ्रीज उम्मीदवारों के लिए शेष शुल्क जमा 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2023 तक किया जा सकता है। सभी उम्मीदवारों की उनके आवंटित पॉलिटेक्निक में 30 अक्तूबर, 2023 तक रिपोर्टिंग की जा सकती है। प्रवेशित सीट की वापसी 31 अक्तूबर से 01 नवंबर, 2023 तक की जा सकती है।

विज्ञापन

JEECUP Counselling ऐसे करें आवेदन

  • जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

  • जेईईसीयूपी 2023 राउंड 8 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed