{"_id":"65eea8295e09cad77d01e40c","slug":"jeecup-admit-card-2024-was-scheduled-for-mar-10-may-release-today-check-latest-update-on-upjee-polytechnic-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEECUP Admit Card 2024: कल नहीं आया यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें अब किस तारीख को होगा जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEECUP Admit Card 2024: कल नहीं आया यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें अब किस तारीख को होगा जारी
Mon, 11 Mar 2024 12:13 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:13 PM IST
सार
JEECUP Admit Card 2024: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 मार्च को जारी करने वाला था। परीक्षा 16 मार्च से होनी प्रस्तावित है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं एडमिट कार्ड कब जारी होगा।
विज्ञापन
JEECUP Admit Card 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Admit Card 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) जल्द ही उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE 2024) पॉलिटेक्निक के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक आयोजित होनी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड 10 मार्च को जारी होना था, लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। उम्मीद है कि एडमिट कार्ड आज रिलीज कर दिया जाए। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
जेईईसीयूपी परीक्षा हॉल में क्या ले जाना है?
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में इन आवश्यक चीजों को ले जाना होगा:
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- काला/नीला पेन
- एक पहचान प्रमाण- स्कूल आईडी कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इन सभी में से एक लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPJEE Polytechninc Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहसे जेईईसीयूपी 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद जेईसीयूपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X