JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन का एक और मौका! 10 मई तक खोली गई पंजीकरण विंडो; देखें नई तिथियां
JEECUP 2024 Last Date: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन करने की समयसीमा आगे बढ़ा दी गई है। आवेदन से चूके उम्मीदवार अब नीचे बताई तिथि तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पिछली समयसीमा में पंजीकरण से चूक गए थे, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर 10 मई, 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "The last date of online application form filling has been extended till 10/05/2024. So all willing candidates must fill their application form in time. This is the last opportunity to fill the application form."
पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी, 2024 थी, जिसे बाद में आगे बढ़ाकर 04 मार्च कर दिया गया था। अब एनटीए ने तीसरी बार अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का मौका दिया है। लिहाजा इस बार समय से फॉर्म भरकर जमा कर दें।
आयुसीमा
जेईईसीयूपी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई, 2024 तक न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए। जेईईसीयूपी 2024 के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 मार्च थी। जिसे अब आगे बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है।
ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे जेईईसीयूपी आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं। विस्तृत विवरण जानने के लिए और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को प्रति आवेदन 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।
JEECUP 2024 Exam: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
- यूपीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिए मांगे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- अपना आवेदन फॉर्म भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X