फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP 2022 Exam Dates Released at jeecup.admissions.nic.in UPJEE New Exam Schedule Check Details

JEECUP 2022 Dates Revised: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

Wed, 01 Jun 2022 12:35 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 12:35 AM IST
सार

UPJEE Admit Card and New Exam Schedule: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) 2022 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इसके साथ ही JEECUP की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है। 

विज्ञापन
JEECUP 2022 Exam Dates Released at jeecup.admissions.nic.in UPJEE New Exam Schedule Check Details
UPJEE 2022 Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

UPJEE Admit Card and New Exam Schedule Out: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) 2022 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। अब यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 27 से 30 जून, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है। इसके साथ ही JEECUP की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है। 

विज्ञापन

27 जून से होगी परीक्षा, प्रवेश-पत्र 20 को जारी होंगे

उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र यानी हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से 20 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। चूंकि जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक -2022 की ऑनलाइन सीबीटी आधारित परीक्षा 27 जून से 30 जून, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह से 10 जून, 2022 तक होनी थी परीक्षा

बता दें कि इससे पहले, यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UPJEE 2022) छह से 10 जून, 2022 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर स्थगन आदेश जारी कर परीक्ष टालने की सूचना दी गई थी। UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन

JEECUP 2022 UPJEE Admit Card प्रवेश -पत्र ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अपना प्रवेश- पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed