{"_id":"5ae73dff4f1c1b360b8b76ca","slug":"jee-mains-result-2018-application-from-2-may-for-jee-advance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से शुरू होंगे Jee Advance के लिए आवेदन, यहां देखिए पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इस दिन से शुरू होंगे Jee Advance के लिए आवेदन, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 May 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन क्वालिफाई करने वालों के लिए अब अगला मौका जेईई एडवांस का है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो मई से शुरू होगी। यह प्रवेश परीक्षा देशभर में 20 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए आप इस वेबसाइट पर करें आवेदन : www.jeeadv.ac.in कर सकते हैं। आईआईटी की करीब 12 हजार सीटों के लिए देश के जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले टॉप 2.24 लाख अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन दो से सात मई तक होंगे। आठ मई तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। 14 मई से 20 मई के बीच एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
आईआईटी के अलावा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बरेली, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी तिरुवनंतपुरम् भी जेईई एडवांस के परिणाम से ही प्रवेश देंगे।
जेईई एडवांस का पंजीकरण कराने के लिए 10वीं के प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर जेपीईजी फॉर्मेट में, परीक्षा की भाषा, परीक्षा केंद्र, जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी भी जरूरी होगी। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक, वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए बेहद कम समय मिलेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए भी छात्रों के पास कम समय है। पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होने जा रही है।
लिहाजा, जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन ऑनलाइन एग्जाम दिया है, उनके लिए अपेक्षाकृत राह आसान होगी। जेईई मेन ऑफलाइन देने वालों को ऑनलाइन मोड में जुटकर तैयारी करनी होगी। जेईई एडवांस का परिणाम 10 जून को सुबह दस बजे जारी होगा।

कमेंट
कमेंट X