JEE Main Paper 2 Result 2023 Out: जेईई मेन जनवरी सत्र के पेपर-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NTA JEE Main Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2023 में आयोजित इंजीनियरिंग दाखिलों के सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पेपर-2 के परिणाम की घोषणा कर दी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Result 2023 for Paper 2 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2023 में आयोजित इंजीनियरिंग दाखिलों के सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पेपर-2 के परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार अपना जेईई मेन रिजल्ट (JEE Mains) 2023 पेपर 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। उन्हें पेपर-2 के लिए अपने जेईई मेन परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए (NTA) ने बीआर्क (B Arch) के लिए पेपर 2ए और बी प्लानिंग (B Plan) परीक्षा के लिए पेपर 2बी का आयोजन 28 जनवरी, 2023 को एक ही पारी में किया था। परीक्षा तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2023 पेपर 2 के लिए 46465 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
यह भी पढ़ें : JEE Main 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र के आवेदन में हो रही गलतियां, जानें क्या सही और क्या है गलत?
JEE Main Paper 2 Result 2023 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जनवरी सत्र के लिए अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सत्र-1 के लिए जेईई मेन पेपर-2 परिणाम 2023 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें -
Read Also : JEE Main 2023: Session 1 Paper 2 Answer Key Out, How to Check
-
चरण 1- एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
चरण 2- होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और लिंक पर जाएं - JEE MAIN (2023) के परिणाम: पेपर 2 - BArch/ BPlan। -
चरण 3- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 4- स्क्रीन पर एक नया लॉग इन पेज दिखाई देगा। -
चरण 5- अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। -
चरण 6- जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कमेंट
कमेंट X