फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee mains exam date postponed know more details here

JEE Mains Exam: स्थगित हुई परीक्षा, एडमिट कार्ड की तिथि भी बदली

Thu, 19 Mar 2020 10:24 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 19 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Jee mains exam date postponed know more details here
JEE MAINS exam
जेईई मेंस 2020 की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं। जेईई को लेकर कल तक छात्रों क मन में अनेकों सवाल थे। कोरोना वायरस के कारण सभी परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं। ऐसे में अब एक खबर सामने आई है। जो उम्मीदवार जेईई मेंस के लिए उपस्थित होने वाले थे, उनके लिए ये खबर बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

 
मुख्य जानकारी-
  • बता दें कि परीक्षा स्थगित होने के साथ-साथ एडमिट कार्ड की तिथि भी बदल गई है।
  • एडमिट कार्ड पहले 20 मार्च को जारी होने वाले थे। अब इस तिथि में बदलाव आ गया है। बता दें जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे वे अपना प्रवेश पत्र 31 मार्च से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • इस विषय पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि की घोषणा 31 मार्च को की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि भारत सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है। जिसका हिस्सा हम भी बनना चाहते हैं। इसलिए प्रयास के हिस्सों के तौर पर देश भर में स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थानों समेत विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया गया है। सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जेईई मेंस पांच, सात, नौ एवं 11 अप्रैल को होने वाली थी। पूरे देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए अब परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की ओर से सवाल उठने लगा थे कि आखिर में परीक्षा कैसे होगी। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ जुटने पर कोरोना फैसले का खतरा हो सकता है। कोरोना के खतरे के बीच परीक्षार्थी इस बात को लेकर परेशान थे कि आखिर में परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक अटेंडेंस सहित अन्य प्रक्रिया कैसे होगी। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed