JEE Mains Session 2: जेईई मेन सत्र-2 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी होने का इंतजार, यहां देखें आधिकारिक नोटिस
JEE Mains City Intimation Slip 2025: जेईई मेन सेशन-2 के लिए सिटी इन्टीमेशन स्लिप मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। सिटी स्लिप जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Mains City Intimation Slip: जेईई मेन सेशन-2 की सिटी इन्टीमेशन स्लिप की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, यह स्लिप मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होनी थी, लेकिन किसी कारणवश से इसमें देरी हो गई है।
पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए, उम्मीद है कि एनटीए इस सप्ताह किसी भी समय जेईई मेन 2025 सिटी इन्टीमेशन स्लिप जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि संभालकर रखें, ताकि स्लिप जारी होने के बाद आसानी से उसे देख सकें।
परीक्षा तिथियां
जेईई मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएंगी। एनटीए परीक्षा से केवल 03 दिन पहले जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा।
जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवार को केवल उस शहर की जानकारी देती है, जहां उसका परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि वह पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सके। वहीं, जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
किसी भी संदेह/विसंगतियों के मामले में, उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। परीक्षा शहर की पर्ची इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: एनसीईआरटी की किताब में गलतियां, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- पहले आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब सेशन 2 परीक्षा सिटी इन्टीमेशन स्लिप के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन विवरण (पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X